आगरा। दोस्ती क्या है, इसका क्या अर्थ होता है। सही मायने क्या होते हैं, दोस्ती जीवन में क्या महत्व रखती है, आज की न्यू जनरेशन ने इसके सही मायने बताये। पत्रिका टीम ने युवाओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि दोस्ती वो है, जिसमें हम अपनी हर बात शेयर कर सकते हैं। किसी भी मुश्किल को आसान बनाने का नाम दोस्ती है।