13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में भगवान गणेश की लीलाएं जीवंत

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग में भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया गया।

2 min read
Google source verification
Ganesh Chaturthi 2017

Ganesh Chaturthi 2017

आगरा। गणेश उत्सव की स्कूलों में भी धूम है। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग में भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया गया।

रंगारंग कार्यक्रम

जीडी गोयंका स्कूल में प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को भगवान श्री गणेश जी की महिमा के बारे में बताया गया। इस सभा में बच्चों ने भगवान श्री गणेश से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया। इसके बाद विद्यालय में श्री गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूरे विधि-विधान से गौरी-शंकर पुत्र भगवान श्री गणेश जी की पूजा-वंदना मंत्रोच्चारण द्वारा की गई। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने आरती गाकर इस माहौल को और भक्तिपूर्ण बना दिया।

परंपरा जीवित रखना परम धर्म

इस अवसर पर विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल तथा निदेशिका नमिता अग्रवाल ने बच्चों एवं उनके माताओं-पिताओं और विद्यालय स्टाफ को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश की संस्कृति, सभ्यता तथा परंपरा से पूर्ण रूप से अवगत कराना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तकनीक तथा प्रौद्यौगिकी के युग में भी अपनी परंपरा को जीवित रखना हमारा परम धर्म है।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आरती

छात्रों को अपनी संस्कृति के प्रति जीवंत बनाए रखने के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विद्यालय के निदेशक श्याम बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक, सस्मिता नायक, शलभ गुप्ता, शशांक बंसल, दर्शिका बंसल आदि ने गणेश जी की पूजा की। छात्रों ने पूजा की। विघ्नों के हरण की कामना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे। अंत में आरती की गई।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग