
Agra : घरवालों को नींद की गोलियां खिलाकर, घर से लाखों के जेवर और कैश लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती।
आगरा में एक युवती घरवालों को नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं युवती घर में रखा कैश और लाखों रुपये के जेवर भी ले गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने रात को डिनर में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब घरवाले गहरी नींद में सो गए तो वह प्रेमी के साथ माल लेकर फुर्र हो गई। सुबह जब परिजन देर से उठे तो बेटी की करतूत के बारे में पता चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे संप्रदाय विशेष का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी के साथ लव जिहाद को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल, आगरा के शाहगंज स्थित आजमपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 17 जुलाई गायब है। युवती के परिजनों आजमपाड़ा के एक युवक दानिश के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की शाम को बेटी परिवार के सभी लोगों को डिनर कराया था। खाना खाते ही सभी लोग गहरी नींद में सो गए। जब सुबह काफी देर नींद खुली तो सभी को सिर में भारीपन सा महसूस हुआ। जबकि बेटी घर से गायब थी। इसके बाद उसे आसपास तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
दो लाख रुपये और जेवर साथ ले गई
पीड़ित पिता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अलमारी में देखा तो दो लाख रुपये गायब थे और जेवर भी नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उनकी बेटी को आजमपाड़ा का रहने वाला दानिश बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस
पीड़ित पिता की तहरीर पर आजमपाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम युवती और दानिश की बरामदगी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं क्षेत्र के लोग इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं।
Published on:
25 Jul 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
