28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

लड़की के इस वीडियो ने फैलाई सनसनी, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

लड़की ने लगाया परिजनों पर आरोप, युवक के साथ शादी कर रह रही है लड़की, वीडियो ने मचाई सनसनी

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Feb 22, 2018

आगरा। एक लड़की का वीडियो आगरा में इन दिनों सुर्खियों में है। खुद को भाजपा नेत्री बताने वाली एक महिला ने आगरा के पुलिस कप्तान के दर पर फूट फूटकर अपना दुखड़ा रोया था कि उसकी बेटी को एक युवक बहलाफुसलाकर ले गया है। महिला की दर्द भरी दास्तां के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो लड़की ने किसी अज्ञात स्थान से एक वीडियो सेंड किया। जिसे सुनने के बाद सभी हैरान रह गए। दरअसल ये वीडियो फतेहाबाद की उसी रूबी दीक्षित का है, जिसे घर से भगाकर एक युवक ले गया था और मां ने आरोप लगाए थे कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की खुद अपनी जान का खतरा अपने परिजनों से बता रही है। उसका कहना है कि उसने अपनी मर्जी से मुंबई में शादी कर ली है लेकिन, उसके परिजन उस पर बेवजह दबाव बना रहे हैं। लगातार उसे और उसके पति को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। इस वीडियो में युवती ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग उठाई है। इस वीडियो के माध्यम से भाजपा नेत्री की पुत्री ने आरोप लगाया है कि उसके परिजन उसे बेचना चाहते हैं।