
demo pic
आगरा। बाह स्थित थाना चित्राहाट क्षेत्र की एक युवती की 7 मार्च को शादी थी। रिश्ता बाह के एक युवक के साथ तय किया गया था। शादी के कार्ड छपकर बंट चुके थे। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन इसी बीच 26 फरवरी को गांव के एक युवक ने युवती की अपने साथ अश्लील फोटो वॉट्सएप पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होते हुए उसके होने वाले पति के पास भी पहुंच गए। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने के बाद से लड़की व उसके परिजन सदमे में हैं।
शादी टूटने से परेशान परिजन युवक की इस हरकत की शिकायत करने उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इस बीच युवक ने उन पर तमंचा तान दिया और चिठ्ठियों के साथ युवती के फोटो वायरल करने व पूरे परिवार को ठिकाने लगाने की धमकी देते हुए समझौते का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि समझौता न करने पर सबको देख लेने की धमकी दी। वहीं इस पूरी घटना के बाद से युवती व पूरा परिवार सदमे में है और उसने घर से आना जाना भी बंद कर दिया है।
परिजनों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत उन्होंने पत्र के माध्यम से सीएम, डीएम, एसएसपी और पुलिस महानिरीक्षक से की। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने जांच के निर्देश दिए। आरोप है कि जांच में चित्राहाट पुलिस ने मामले को झूठा बताया है। पुलिस के इस रवैए से नाराज लोग मंगलवार को एसएसपी से मिलने की बात कह रहे हैं। साथ ही न्याय न मिलने पर कोर्ट तक जाने की भी बात कही है।
Published on:
04 Mar 2019 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
