आगरा। पासपोर्ट के लिए अब आगरावासियों को गाजियाबाद जाने की जरूरत नहीं होगी। आगरा में प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो रहा है। पासपोर्ट बनाने के लिए आॅनलाइन आवेदन के बाद गाजियाबाद जाना पड़ता था, अब यह प्रक्रिया आगरा में ही हो जाएगी। पहले दिन 20 आवेदक पासपोर्ट के लिए बुलाए गए हैं। पासपोर्ट 20 से 25 दिन में बन जाएगा और पासपोर्ट चार साल की उम्र के बाद बनवाया जा सकता है। अभी आगरा में तत्काल पासपोर्ट की सुविधा मुहैया नहीं की गई है।
आॅनलाइन करना होगा आवेदन
पासपोर्ट के लिए आॅन लाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर कई कागजी खानापूर्ति पूरी करनी होती है, जिससे जल्द से जल्द पासपोर्ट बन सके। अब यह प्रक्रिया आगरा के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर हो जाएगी।