आगरा। डीईआई वाणिज्य संकाय के लेखा एवं विधि विभाग द्वारा स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम को ओर अधिक व्यवहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर पर जीएसटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संकाय के लेखा एवं विधि विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रोफेसर एवं समस्त शिक्षकों के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, चार्टर्ड एकाउंटेंटस, कंपनी सेक्रेट्रीस एवं विधि विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।