आगरा। गुजरात के साबरकांठा जिले में 28 सितम्बर को नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार हुआ। इसके बाद छह जिलों में हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी। उत्तर प्रदेश के लोग अपने जिलों को लौट रहे हैं। आगरा के भी बड़ी संख्या में लोग वापस आ गये, लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या किसी एक घटना की वजह से इस तरह पूरे समाज पर हिंसक होना सही है। आगरा में रहने वाले गुजराती परिवारों से पत्रिका टीम ने चर्चा की, तो यहां के गुजराती बोले ये बेहद निंदनीय है, ऐसा नहीं होना चाहिये।