26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम रहीम खुद को बताता था गुरु गोविंद सिंह जी का स्वरूप

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 2007 में होना था आगरा में रुहानी सत्संग।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 26, 2017

Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim Singh

आगरा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का आगरा में नवंबर 2007 में रुहानी सत्संग का कार्यक्रम बना था। यह कार्यक्रम देवरी रोड पर होना था। प्रशासन ने अनुमति दे दी थी, जिसके बाद पोस्टर भी लग चुके थे, लेकिन सिख समाज के लोग सत्संग से ठीक एक दिन पहले इसके विरोध में खड़े हो गए थे।

इसलिए हुआ था विरोध
समाज सेवी बंटी ग्रोवर ने बताया कि पंजाब में विरोध चल रहा था। विरोध इस बात का था कि गुरमीत राम रहीम खुद को गुरु गोविंद सिंह का स्वरूप बता था, जिससे सिख समाज में भारी आक्रोश था। सिखों की सर्वोच्च संस्था श्रीअकाल दत्त साहब से इस मामले में कार्रवाई करने के लिए भी लिखा गया था।

बुलाई गई मीटिंग
आगरा में जब इस सत्संग की जानकारी हुई, तो गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख बाबा प्रीतम सिंह ने आपातकालीन मीटिंग बुलाई। इसमें मौजूद रहे बंटी ग्रोवर ने बताया कि कि सिख समाज में भारी विरोध था। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर प्रदर्शन किया गया था, जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे। इस विरोध के चलते पुलिस अधिकारी भी परेशान हो गए। एक प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन आईजी विजय कुमार से भी मिला था और बताया गया कि यदि कार्यक्रम हुआ, तो ठीक नहीं रहेगा, बवाल हो जाएगा।

कार्यक्रम हो गया रद्द
प्रशासन भी इस समस्या से परेशान हो गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी अजय चौहान भी परेशान हो गए, जिसके बाद शासन तक मुद्दा गया। अंत में डेरा प्रमुख का कार्यक्रम रद्द हो गया था। बंटी ग्रोवर ने बताया कि देवरी रोड पर राम रहीम के अनुयायियों द्वारा यह कार्यक्रम तय किया गया था। सिख समाज नहीं चाहता था, कि ये आयोजन यहां हो।

आगरा में भी हैं अनुयायी
सच्चा सौदा के अनुयायियों आगरा में भी हैं। शहर में डेरे का कोई आश्रम तो नहीं है, लेकिन न्यू आगरा के कबीर नगर में कुछ अनुयायी रहते हैं। इसके अलावा देवरी रोड पर भी कुछ अनुयायी रहते हैं। पुलिस डेरे के तमाम आश्रमों के बारे में जानकारी कर रही है।