3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से 15 दिसंबर तक आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति, जाम से भी होना पड़ सकता है परेशान, जानिए क्यों?

  शहर के मदिया कटरा तिराहा पर शुक्रवार से मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 15 दिसंबर तक आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Dec 13, 2019

Water Supply

Water Supply

आगरा। शुक्रवार को शहर के कई इलाकों को पानी के लिए तरसना पड़ सकता है। इसका कारण है कि शहर के मदिया कटरा तिराहा पर शुक्रवार से मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 15 दिसंबर तक आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। जल संस्थान दर्जनभर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करेगा। शुक्रवार सुबह के समय जलापूर्ति के बाद सिकंदरा के दोनों वाटरवर्क्‍स बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भूत-प्रेत, भगवान से बातें करना, देवी का मां का आना भी बीमारी है, इलाज कराएं, देखें वीडियो

इन इलाकों में नहीं पहुंचेगा पानी
सिकंदरा के दोनों वाटरवर्क्‍स बंद होने से तमाम इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा। इन इलाकों में सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, केदारनगर, आवास विकास के सभी सेक्टर, गढ़ी भदौरिया, लोहामंडी, मदिया कटरा रोड, तोता का ताल, खंदारी, संजय प्लेस, बाग फरजाना, चर्च रोड व उसके आसपास, लायर्स कॉलोनी व उसके आसपास की जगह शामिल हैं। इसके अलावा जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स के एक पंप को भी बंद किया जाना है, इससे वजीरपुरा व उसके आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

यहां जाम कर सकता है परेशान
आज दोपहर से मदिया कटरा तिराहा पर खोदाई का काम शुरू हो जाएगा। ऐजल संस्थान की टीम शुक्रवार सुबह 11 बजे तिराहा पर पहुंच जाएगी। इसके बाद काम शुरू होगा। यह कार्य पांच बजे तक चलेगा फिर कुछ देर के लिए काम बंद होगा। शाम सात बजे से दूसरी टीम लाइन की मरम्मत का काम शुरू करेगी। ऐसे में संभव हो तो अपना रूट बदलकर निकलें क्योंकि इस इलाके में जाम आपको परेशान कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के इस नंबर 8192095401 पर संपर्क किया जा सकता है।

Story Loader