1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 46 डिग्री के पार…, मौसम विभाग ने ​दी आने वाले दो दिनों में ये चेतावनी…

मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े झुलसाने का काम कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Jun 2019, 3:54 PM IST

Current weather and temperature in Jabalpur today

Current weather and temperature in Jabalpur today

आगरा। मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े झुलसाने का काम कर रहे हैं। गुरुवार को गर्मी से ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो इस गर्मी से निजात मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा साथ ही लू परेशान करती रहेगी। खबर में आगे पढ़ें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में तापमान...

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से जो कहा, उससे सियासी दलों में मच गई हलचल

बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सात दिन पारा और बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को सुबह से ही तापमान ने असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे तक पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके बाद दिन चढ़ते चढ़ते पारा भी बढ़ता गया। दोपहर दो बजे पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसान शाम तक पारा और बढ़ने की संभावना है। अभी मौसम में परिवर्तन के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: मायावती ने शिवपाल यादव की सपा से बढ़ती नजदीकी की चर्चा के बाद उठाया बड़ा कदम, 2 दिन पहले लिया गया फैसला बदला, अब इन्हें दी नई जिम्मेदारी...

झुलसाने वाली धूप
गुरुवार सुबह से मौसम के तेवर फिर बिगड़े नजर आये। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया। तेज धूप और लू के थपेड़े फिर परेशान करने लगे। दोपहिया वाहनों पर निकलना मुश्किल था, वहीं सबसे बड़ी परेशानी पर्यटकों को हुई। ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी दोपहर के समय बेहद कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजस्थान से सटे मथुरा, आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। वहीं भीषण गर्मी में कई बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव लेंगे आज बड़ा निर्णय, सैफई में बुलाये पार्टी के नेता..., समाजवादी पार्टी में वापसी के मिल रहे बड़े संकेत

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश