16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo-Video: बारिश का कहर, छोड़ना पड़ा आलीशान घर

आगरा में भारी बारिश के कारण लोगों को अपने आलीशन घर छोड़ने पड़ रहे हैं। हर जगह जलभराव से मुसीबत हो गई है। 

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jul 18, 2016

rain in agra

rain in agra

आगरा। शनिवार और रविवार को हुई बारिश ने नानी याद दिला दी। बारिश ने ऐसा कहर ढहाया कि सैकड़ों लोगों को अपने आलीशान घर छोड़ने पड़े। रविवार की रात कहीं और बितानी पड़ी। जिन लोगों के पास इन्तजाम नहीं था, उन्हें मजबूरन रुकना पड़ा। सीढ़ियों की गुमटी में सोना पड़ा। सोमवार को भी बारिश हो रही है, लेकिन रुक-रुककर।

rain in agra
यहां से हुआ पलायन
आगरा विकास प्राधिकरण की कॉलोनी शास्त्रीपुरम (सिकंदरा), केदारनगर, अशोक विहार, सोहल्ला (शाहगंज), मीरा विहार (सदर), रामनगर (फतेहाबाद) से लोगों ने पलायन किया। दिन तो जैसे-तैसे काट लिया। रात में क्या करें। पूरे घर में दो फुट पानी भरा हुआ था। न सोने का इन्तजाम न खाने का। टॉयलेट भी पानी से लबालब हो गए। ऐसे में लोगों ने पलायन करना ही मुनासिब समझा।

rain in agra
हर जगह जलभराव
शहर में जहां भी निकल जाइए, जलभराव है। वाईआईपी रोड, अर्जुनगर, सराय ख्वाजा, आजमपाड़ा, सिकंदरा, पॉश कॉलोनी, विभवनगर, शहीनगर, नामने, वाल्मिक बस्ती, काजीपाड़, बिजलीघऱ, राजीवनगर, कलक्ट्रेट के पीछे, ईदगाह, बेलनगंज की लेन गऊशाला, ताजमहल पश्चिमी गेट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।

rain in agra
द्वारिकापुरी के चारों ओर पानी
शास्त्रीपुरम से सटी द्वारिकापुरी गेटबंद कॉलोनी के लोग घरों में कैद होकर रह गए। इसके चारों ओर पानी ही पानी है। सोमवार को भी पानी नहीं निकल सका है।


कोई कुछ न कर पाया
शास्त्रीपुरम में दोपहर तक घरों से पानी तो निकल गया, लेकिन मुख्य मार्गों पर जलभराव बरकरार है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जिलाधिकारी पंकज कुमार, सपा नेत्री डॉ. कुंदनिका शर्मा आदि से की। कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला।

rain in agra
शास्त्रीपुरम से पलायन करता परिवार

rain in agra
क्या कहना है लोगों का
शास्त्रीपुरम निवासी वीरेन्द्र वार्ष्णेय, एसपी सिंह, सुनील शर्मा, एसके सिंह, डीपी सिंघानिया, विजय अग्रवाल आदि का कहना है कि 20 साल में पहली बार इस तरह की समस्या से जूझना पड़ा। यहां अब रहना मुश्किल हो गया है।

देखें वीडियो



ये भी पढ़ें

image