6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठूंस-ठूंसकर पशुओं को भरकर ले जा रहे ट्रक को लोगों ने पकड़ा, बीच चौराहा तोड़फोड़-हंगामे से मची खलबली

UP News: यूपी की ताजनगरी आगरा में हिन्दू संगठनों ने ठूंस-ठूंसकर पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान बीच चौराहे पर जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Dec 24, 2023

animal_smuggling_in_agra.jpg

Animal Smuggling in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के शमसाबाद कस्बे में बीच चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया। जब हिन्दू संगठनों ने पशुओं से खचाखच भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। इस बीच चौराहे पर गाड़ी छोड़कर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हिंदूवादियों ने जमकर हंगामा काटा और गाड़ी में तोड़फोड़ की। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हिंदूवादियों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

घटना बीते शनिवार शाम की है। आगरा के कस्बा शमसाबाद के गांधी चौराहे पर शाम लगभग 4 बजे पशुओं से ठूस- ठूस कर लदी गाड़ी को हिन्दू संगठनों ने पकड़ लिया। इसके बाद बीच चौराहे पर ट्रक खड़ा करवाकर हिन्दू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग ट्रक पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगे। लोगों का गुस्सा देख ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ को देखकर गाड़ी पर बैठे दो लोग मवेशियों के बीच गाड़ी में जाकर छिप गए।

हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर शमसाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मुरैना से मवेशियों को गाड़ी में ठूस-ठूस कर सैकड़ो की संख्या में भरकर सादाबाद कट्टीखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मवेशियों से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर बाईपास स्थित नया थाना भवन लेकर पहुंची। जहां गाड़ी में छिपे दोनों युवकों को पुलिस ने भारी मशक्कत के साथ निकाल कर हिरासत में लिया गया। गाड़ी में भरे मवेशियों को बाहर निकाला गया।

इंस्पेक्टर शमसाबाद बिरेश पाल गिरि ने बताया हिन्दू संगठनों द्वारा गांधी चौक पर पशुओं से भरी गाड़ी को पकड़ने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच हंगामा कर रहे हिन्दू संगठनों को समझाया और गाड़ी में छिपे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।