9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स को देख ताजमहल देखना भूल गये पर्यटक, भीड़ ने घेरा, पुलिस ने तुरंत ही बना लिया सुरक्षा घेरा

ताजमहल पर बुधवार दोपहर पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक विदेशी शख्स को देख ताजमहल देखने आये पर्यटक उसके पीछे दौड़ने लगे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 10, 2018

Will Smith

Will Smith

आगरा। ताजमहल पर बुधवार दोपहर पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक विदेशी शख्स को देख ताजमहल देखने आये पर्यटक उसके पीछे दौड़ने लगे। ये वो लोग थे, जिन्होंने इस शख्स को पहचान लिया। दरअसल ताजमहल पर सबसे बड़ी फिल्म इंड्रस्टी हॉलीवुड के अभिनेता विल स्मिथ थे। जब हॉलीवुड स्टार को लोगों ने देखा, तो भीड़ ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया, जिसके बाद हॉलीवुड स्टार ने ताजमहल निहारा।

ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन ने उड़ाये भाजपाइयों के होश, 2019 के लिए बना दिया सबसे बड़ा प्लान

जमकर कराई फोटोग्राफी
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ का अंदाज सैलानियों को खूब भाया। उनकी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा, जब विल स्मिथ ने सैलानियों के साथ फोटो कराये। इतनी बड़ी फिल्मी दुनिया की हस्ती को यूं अपने साथ देख, लोग खुशी से झूम उठे। सैलानियों में ताजमहल से अधिक हॉलीवुड स्टार से मुलाकात करने उनके साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें - यहां मोदी लहर ने तोड़ दिया था सपा का सपना, तीन राज्यों के चुनाव का दिखेगा असर

गुपचुप तरीके से पहुंचे विल स्मिथ
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ बुधवार को गुपचुप तरीके से पूर्वी गेट से ताजमहल पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई, वहीं अभिनेता के ताजमहल में होने की जानकारी मिलते ही तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज घूमने के बाद हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ताज के सेंट्रल टैंक पहुंचे। यहां पर साथियों संग फोटो खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें - भीषण जाम में पसीने बहा रहे थे लोग, अचानक पहुंचे इस शख्स को देख उड़े पुलिस अधिकारियों के होश, पल भर में चौराहा हो गया साफ....

ये भी पढ़ें - शिवपाल के इस बयान ने उड़ाये भाजपाइयों के होश, बोले अखिलेश यादव को नहीं हराना है, बीजेपी है निशाने पर....