इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में करीब 50 फीसदी और महिलाओं में 25 फीसदी कैंसर की वजह तंबाकू होती हैं। यदि लोग तंबाकू और सिगरेट के सेवन को बंद कर दें तो कैंसर की आशंका को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन तंबाकू एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति को आदी बना देती है। व्यक्ति को बार बार इसकी क्रेविंग होती है जिसके कारण इसे छोड़ पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आगरा की डायटीशियन रेणुका डंग का कहना है कि इच्छाशक्ति को मजबूत करके अगर हम थोड़ी सी कोशिश करें तो कुछ भी असंभव नहीं है। हमारे घर की रसोई में ही ऐसी तमाम चीजें हैं जो नशे की लत को छोड़ने में मददगार हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में।