9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Horoscope 14 January Rashifal : कन्या Virgo राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सिंह Leo वाले बरतें ये सावधानी

जानिए आज का राशिफल।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 13, 2020

Aaj Ka Rashifal

Horoscope 14 January Rashifal : कन्या Virgo राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सिंह Leo वाले बरतें ये सावधानी

मेष Aries - आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप सफल होंगे।

वृष Taurus यदि आपके छोटे भाई-बहन आपसे सहयोग चाहेंगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धों में सुधार होगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

मिथुन Gemini यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क Cancer आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

सिंह Leo आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेंगी।

कन्या Virgo आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढ़ेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होंगी।

तुला Libra आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक Scorpio आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। यदि भाई-बहन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा
धनु Sagittarius इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियां का ज्ञान बढ़ेगा। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

मकर Capricorn नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। यदि आप विवाहित नहीं हैं तो आपका स्त्रियों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

कुम्भ Aquarius आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी। आप अनावश्यक कार्यों में व्यय करेंगें।

मीन Pisces आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी