
मकानों की छत गिर गई, जिसमें दबकर कई लोग घायल हो गए।

तूफान ने मचाई तबाही, जिसमें आगरा में 40 लोगों की मौत हो गई। इस आपदा में कई घर बर्बाद हो गए। आगरा में एक मकान की गिरी छत दिखाता गृहस्वामी।

11 अप्रैल को आए तूफान में जो पेड़ कमजोर हुए थे वे धराशायी हो गए।

आगरा कलेक्ट्रेट के निकट भी ग्लोसाइन बोर्ड उखड़ गए। गुरुद्वारा के पास एक पुराना पेड़ जड़ सहित उखड़ गया।

पिनाहट का पैंटून पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

तूफान ने पेड़ों को धराशायी किया, तो एक पेड़ अंबेडकर की प्रतिमा पर गिर गया, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।