
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। बारिश के चलते आगरा के कागारौल में एक मकान छह गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि बाकी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद अधिकारी जर्जर भवनों के चिन्हीकरण में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें—
अचानक गिरा जर्जर मकान
थाना कागारौल आगरा के बस स्टैंड के निकट हाकिम सिंह परिवार के साथ अपने पैतृक मकान में रहते हैं। मकान काफी जर्जर हो चुका है। मंगलवार शाम को बारिश होने के दौरान अचानक मकान का छह गया। बारिश होने के कारण परिवार के सभी सदस्य भी घर में ही थे। अचानक गिरे मकान के नीचे महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोग दब गए। जानकारी होते ही पुलिस और बचाव कार्य टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में पांच वर्षीय मयंक, तीन वर्षीय प्राची, आठ वर्षीय रोशनी की मौत हो गई जबकि खुशी, राखी, जीतू, डॉली की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को आगरा अस्पताल भिजवाया। प्रशासनिक अधिकारियों को भी लगाया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी जर्जर भवनों के चिन्हीकरण में जुट गए हैं।
Published on:
16 Jun 2021 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
