26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई ले जाकर एचआर मैनेजर का जिस्म नोंचता रहा युवक

युवती ने पुलिस से की यौन शोषण की शिकायत, शादी का किया था वादा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 9 May 2018, 7:58 AM IST

rape

आगरा। शादी का लालच देकर कंपनी की एचआर मैनेजर को संचालक युवक दुबई ले गया। दुबई में उसे पत्नी बनाकर रखा। शादी करने का वादा कर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से कराई है। सीओ लोहामंडी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

चआर मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया

बता दें कि थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी एक युवक की प्लेसमेंट कंपनी है। उसकी कंपनी में 2011 में एक युवती ने एचआर मैनेजर के पद पर नौकरी के लिए ज्वाइन किया। युवती से कंपनी संचालक युवक नजदीकियां बढ़ाने लगा। युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी का वादा किया और अपने परिवारीजनों से भी इस बारे में बात की। युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक युवती को 2016 में दुबई ले गया था। दुबई में युवक और युवती के साथ युवक के परिवार के सदस्य भी गए थे। यहां युवती के साथ युवक ने पति की तरह व्यवहार किया। परिजनों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। इसके बाद कंपनी संचालक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुबई से लौटने के बाद उसका यौन शोषण करता रहा।

शादी का दबाव बनाया तो कर दिया इंकार
युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक से वह शादी के लिए कहती तो कह देता कि इतनी क्या जल्दी है शादी की। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक ने शादी से मना कर दिया। युवक के परिजनों से बात की तो उन्होंने युवती को दुत्कार दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस की शरण ली है। युवती ने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद सीओ लोहामंडी को जांच दी गई है। युवती चाहती है कि जिस प्रकार उसकी इज्जत से खेला गया है, युवक किसी अन्य की इज्जत के साथ खिलवाड़ ना कर सके। युवती चाहती है कि बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग