26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, अपहरण कर होटल के कमरे में दिया इस गंदे को अंजाम

अपने साथ हुई इस वारदात से नाबालिग छात्रा डर गई और ये बात सबसे छिपाए रखी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 8 May 2018, 8:35 PM IST

rape

अलवर। अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गत माह तीन युवकों ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया। अपने साथ हुई इस वारदात से नाबालिग छात्रा डर गई और ये बात सबसे छिपाए रखी।

बहरोड़ थाना इलाके में नाबालिग छात्रा ने आखिरकार हिम्मत दिखाकर अपने साथ हुई इस खौफनाक वारदात के बारे में परिजनों को बताया तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने जब अपनी बेटी की आपबीती सुनी तो उन तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग छात्रा के परिजनों के अनुसार, गत 12 अप्रेल को कोचिंग के लिए उसकी सहेली ने उसे बहरोड़ बुलाया था। उसके बाद वहां से योगेश, शीशराम और सहीराम ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। इस पर 13 अप्रेल को नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपियों ने लडक़ी को एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद 30 अप्रेल को पुलिस ने पीडि़ता को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया था।

मुंह पर रूमाल लगाकर उठा ले गए
पीडि़त छात्रा के अनुसार, आरोपी उसे मुंह पर रूमाल लगाकर उठा कर ले गए। उसके बाद वह बेहोश हो गई थी। तीनों आरोपी उसे एक होटल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे पीडि़ता काफी डर गई थी, इसलिए उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया है।

Read More: राजस्थान में आंधी-तूफान ने मचाई भयंकर तबाही,कहीं लगी आग, तो कहीं उजड़े घर