3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जयंती पर ताजमहल में दिखा ऐसा नजारा लग गई लंबी कतारें

ताजमहल पर उमड़ा पर्यटकों का रेला, कल से बदल जाएंगे टिकट के नियम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 31 Mar 2018, 4:39 PM IST

 Taj Mahal

Taj Mahal

आगरा। लंबी छुट्टियां हमेशा ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ा देती हैं। शनिवार को भी ताजमहल पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रवेश द्वार पर लंबी लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मकबरे पर भी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। लेकिन, ये ताजमहल के प्रति लोगों की दीवानगी है जो बढ़ती ही जा रही है। एक अप्रैल से ताजमहल पर टिकट के नए नियम शुरू हो जाएंगे। वहीं सैलानी लंबी छुट्टियों का भरपूर मजा लेना चाहते हैं।


पूर्वी गेट पर दोहरी लाइन, मुख्य मकबरे पर भी वेटिंग
ताजमहल देखने के लिए शनिवार सुबह से ही सैलानियों की भीड़ जुटने लगी। प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन पूर्वी गेट पर दोहरी लाइन असद गली तक पहुंच गई। पश्चिम गेट पर सैलानियों की भीड़ बैरियर क्रास कर लाल इमारत तक पहुंची। वहीं मुख्य मकबरे पर भी सैलानियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एक अप्रैल से ताजमहल पर टिकट के नए नियम लागू हो रहे हैं। अब ताजमहल का टिकट तीन घंटे के लिए वैद्य होगा। वहीं बच्चों के लिए भी अब टिकट लेना अनिवार्य होगा। बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट लेना जरूरी होगा। यदि सैलानी तीन घंटे के अधिक ताजमहल पर समय व्यतीत करते हैं तो उन्हें दोबारा टिकट लेना पड़ेगा।

लौटते समय होगी चेकिंग, इसलिए ध्यान से रखें टिकट
एक अप्रैल से ताजमहल पर तीन घंटे की वैद्यता का टिकट पर्यटकों को सहेजकर रखना होगा। इस टिकट की चेकिंग ताजमहल देखने के बाद होगी। रविवार से ताजमहल देखने आने वाले सैलानी जब लौटकर जाएंगे तो उनका टिकट गेट पर चेक किया जाएगा। यदि वैद्यता के समय से अधिक समय उन्होंने गुजारा है तो उन्हें दूसरा टिकट लेना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश