12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की ये करतूत पुलिस को बताना पत्नी को पड़ा भारी, मिली खौफनाक सजा

महिला ने आए दिन पति द्वारा मारपीट से तंग आकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस बात से गुस्साए पति ने उसकी डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Jyoti Singh

Jul 20, 2022

beat.jpg

,,

आगरा जिले के थाना सिकंदरा के गांव अरसैना में जानवरों को बांधने वाले खंभे से पत्नी को बांधकर मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को बेरहमी से डंडे से पीट रहा है। बताया गया है कि महिला ने आए दिन पति द्वारा मारपीट से तंग आकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बात का पता महिला के पति को चल गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को घर के बाहर खंभे में बांध दिया। उसके बाद उसकी डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया।

शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, आगरा की रहने वाली 38 वर्षीय कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले अरसैना निवासी श्याम बिहारी पुत्र गौरी शंकर के साथ हुई थी। महिला के अनुसार, पति शराब पीने का आदी है और उसके साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर शराब के नशे में मारपीट करता है। आरोप है कि पिछले दिनों 13 जुलाई को उसके पति ने फिर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। तंग आकर महिला अगले दिन पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पुलिस थाने गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के ससुराल जाकर मामला शांत करा दिया।

पहले भी पुलिस से महिला ने शिकायत की थी

कुसुमा का आरोप है कि पुलिस के जाते ही सास वर्षा देवी के साथ पति ने घर के बाहर खंभे में बांध कर बुरी तरह पीटा। किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पहले पति ने बुरी तरह पीटा था जिससे उसका जबड़ा टूट गया था। तब भी मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में गांव वालों के साथ पंचायत में श्याम बिहारी ने भविष्य में मार पीट न करने का वादा किया था और तब कुसमा को ससुराल भेजा गया था। चौकी इंचार्ज रुनकता विजय सिंह चंदेल ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग