
आगरा। पति और पत्नी के बैडरूम का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो जब पत्नी के पास पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इतना ही नहीं, पत्नी ने इस वीडियो को बनाने का आरोप पति पर ही लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला
मामला थाना सदर क्षेत्र का है। यक एक युवती की शादी वर्ष 2012 में शाहगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आये दिन दोनों में विवाद होते रहते थे। पति के घरवाले भी युवती के साथ हुई इस शादी से खुश नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ आये दिन मारपीट की जाती थी, लेकिन वह सबकुछ बर्दाश्त करती रही। लेकिन इस बार पति ने जो किया, वो हैरान कर देने वाला था। उसने बताया कि पति उसके साथ इतनी नीच हरकत करेगा, उसे विश्वास नहीं था।
बनाया अश्लील वीडियो
महिला ने थाना सदर पुलिस को बताया कि पति ने रात में उसके साथ संबंध बनाये और इसका वीडियो मोबाइल से बना लिया। उसको इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद पति ने इस वीडियो को अपने दोस्तों में वायरल कर दिया। ये वीडियो जब उसे मोबाइल पर मिला, तो उसके होश उड़ गये। पत्नी द्वारा शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की छानबनी शुरू कर दी गई है।
Updated on:
12 Mar 2019 01:46 pm
Published on:
12 Mar 2019 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
