21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क सुरक्षा रैली में नियमों की धज्जियां

रैली में आगे चल रहा ऑटो चालक ही वर्दी में नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification
Road safety rules in the rally apart

Road safety rules in the rally apart

दौसा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को संत सुंदरदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में नियमों की धज्जियां भी उड़ती नजर आई। शहर में ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य हो गई, लेकिन रैली में आगे चल रहा ऑटो चालक ही वर्दी में नहीं था। और यह सब हुआ जिले के अधिकारियों के सामने।

इससे पूर्व रैली गुप्तेश्वर रोड, लालसोट रोड, आगरा रोड होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में छात्राएं सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से सम्बन्धित नारे लगाती हुईचल रही थी। रैली में परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता के लिए लगाए गए टेम्पो में माइक से भी लोगों को यातयात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। इधर, सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यातायात पुलिस ने 25 वाहन चालकों के चालान बनाकर 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।