
सुहागरात के दिन पति निकला ‘नपुंशक’, पुलिस के पास पहुंची दुल्हन
Agra News: यूपी के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी के बाद सुहागरात के दिन जब पति ने आनाकानी शुरू कर दी तो नई नवेली दुल्हन को शक हुआ, इसको लेकर उसने पहले ननद और फिर ससुराल वालों से शिकायत की। लेकिन, इस बात पर महिला का साथ देने के बजाय ससुरालवालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से बेघर कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना आगरा के पिनाह थाना क्षेत्र का है। सूचना के अनुसार, करीब आठ माह पहले भदरौला की रहने वाली एक युवती की की शादी गाजियाबाद के विशाल नाम के युवक से हुई थी। वधु पक्ष ने अपने हैसियत से बढ़कर बड़े ही धूमधाम से बेटी की शादी की। हालांकि, शादी के बाद से ही पति महिला से दूर-दूर रहने लगा। ऐसे में कुछ ही दिनों बाद दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है, जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मामले की जानकारी ससुराल के लोगों को दी लेकिन, उन लोगों ने महिला का साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की। साथ ही, दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपए नकद की डिमांड रख दी।
इसके बाद मांग पूरी ना होने पर आरोपी ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। और तभी से वह मायके में ही रह रही है। अब पीड़ित ने अपने पति विशाल समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Published on:
18 Sept 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
