राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन विवादों में घिर गए हैं। इस बयान के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा स्थित उनके आवास पर प्रदर्शन किया और जमकर बवाल मचाया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उनके घर पर हमला किया गया। इसके बावजूद, सुमन ने साफ कर दिया कि वह अपने बयान पर कायम हैं और किसी से माफी नहीं मांगेंगे।