
आगरा। आज 15 जनवरी को दान और पुण्य का त्योहार मकर संक्रांति है। लेकिन मकर संक्रांति से पहले ही मौसम के मिजाज एक बार फिर बदल गए। सोमवार रात को मथुरा व फिरोजाबाद में हुई बारिश के चलते आगरा में भी गलनभरी सर्दी का सितम बढ़ गया है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। बुधवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। कुछ देर बाद धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों में गलन और बढ़ेगी व बुधवार से चार दिनों तक बारिश के आसार हैं।
15 से 18 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को शाम तक बारिश के आसार हैं।
16 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
17 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
18 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
19 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा।
20 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
तापमान की स्थिति ये रहने की उम्मीद
15 जनवरी को तापमान अधिकतम 21, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
16 जनवरी को तापमान अधिकतम 18, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
17 जनवरी को तापमान अधिकतम 17, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
18 जनवरी को तापमान अधिकतम 20, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
19 जनवरी को तापमान अधिकतम 20, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
20 जनवरी को तापमान अधिकतम 19, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
Published on:
15 Jan 2020 11:44 am

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
