साल 2020 स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ढेरों छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। इस साल गर्मी व ठंड की छुट्टियों व साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर बच्चों की 33 अतिरिक्त छुट्टियां हैं। इन 33 दिनों में स्कूल किसी न किसी त्योहार के चलते बंद रहेंगे। लेकिन इन अतिरिक्त छुट्टियों में पांच दिन ऐसे भी होंगे, जब बच्चों को स्कूल तो जाना पड़ेगा, लेकिन वहां पढ़ाई नहीं होगी। ऐसे पांच दिनों में से एक दिन जनवरी महीने का आखिरी रविवार है। जनवरी के Last Sunday को गणतंत्र दिवस होने के कारण सभी स्कूल और कॉलेज छुट्टी होने के बावजूद खुलेंगे। ऐसे में कुछ देर के लिए छात्रों व शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ेगा, हालांकि वहां शिक्षण कार्य नहीं होगा।