
आगरा। नए साल की शुरुआत अच्छे मौसम के साथ हुई है। साल के पहले दिन से लगातार धूप खिली हुई है लेकिन नए साल के आठवें दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर में हल्की बारिश हो सकती है। 50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।
भौतिकी प्रोफेसर सुमंत राठौर के मुताबिक दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो मौसम में और ठंडक बढ़ाएंगी। मौसम में 86 प्रतिशत आद्रता रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है।
बात करें आज (सोमवार) की तो आज भी मौसम राहत भरा रहा है। सूर्यदेव मेहरबान हैं हालांकि सुबह 6-7 बजे तक कोहरा था लेकिन 8-9 बजे तक धूप निकल आई थी।
Updated on:
06 Jan 2020 12:22 pm
Published on:
06 Jan 2020 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
