10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता की उम्र के शख्स से ब्याही जा रही थी 15 साल की बच्ची, पहुंची पुलिस और मच गया हडकंप

15 साल की दुल्हन की 35 साल के लड़के से हो रही थी शादी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई शादी, दूल्हे को किया गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Swati Tiwari

Jul 15, 2024

bride agra

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 ,साल की लड़की की शादी उसकी दोगुनी उम्र के लड़के के साथ कराई जा रही थी। मोहल्ले के लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिसवालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया। 

मोहल्ले के लोगों ने दी जानकारी

इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने 112 पर कॉल करके इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तब तक बारात आ गई थी पर फेरे नहीं हुए थे। वहां पहुंचकर सबसे पहले शादी रुकवाई गई फिर दुल्हे राजा के साथ और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

गरीबी के कारण लिया ये फैसला

लड़की के पिता ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं और उनके पास बेटी को अच्छे घर में शादी के लिए पैसे नहीं थे। लड़का काफी अच्छे घर से ताल्लुक रखता था और उसने उनकी बेटी से बिना दहेज के शादी कर रहा था। इसलिए लड़की के पिता ने बेटी की शादी बड़े उम्र के लड़के से करवाई। पुलिस वालों ने लड़की पक्ष को समझाया कि 15 साल की उम्र में शादी कराना एक अपराध है। पुलिस ने बताया कि दूल्हा और उसके साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी, ससुर ने लोगों से कह दी ये बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग