12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में काले धन पर निगाह रख सकेगा हर नागरिक, इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

lok sabha election 2019 के लिए आयकर विभाग ने टोल फ्री नं. और व्हाट्सएप नं. किया जारी।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Mar 18, 2019

आगरा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के दौरान काले धन या किसी भी सामिग्री का अनधिकृत प्रयोग करने की शिकायत के लिए आयकर विभाग का टोल फ्री नंबर और व्हाटसएप नं जारी किया है। कोई भी राजनीतिक दल और आम नागरिक अपनी शिकायत इन नंबरों पर दर्ज करा सकता है।

चुनाव आयोग ने संयुक्त आयकर निदेशक (जांच) को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी घोषित किया है। निर्वाचन अवधि के लिए आयकर विभाग एक कंट्रोल रुम स्थापित कर रहा है। जिसका टोल फ्री नं. 18001806555 एवं 18001806554 है। इन नंबरों पर शिकायत करने के साथ ही कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नं. 08005445129 पर निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए प्रयोग किए जा रहे काले धन की सूचना दे सकता है।

जांच टीमें करें शिष्ट व्यवहार

लोकसभा चुनाव के दौरान जांच टीमों को शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति की जांच करते समये शिष्ट व्यवहार जरुरी है, इसके साथ ही महिलाओं के पर्स इत्यादि की जांच सिर्फ महिला अधिकारी ही कर सकेंगी। उड़नदस्तों और स्टेटिक टीमों के आचरण पर निगाह रखी जाएगी।

मतदान ड्यूटी में तैनात शिक्षामित्र रखे जाएंगे आरक्षित

निर्वाचन आयोग ने दूसरे मतदान अधिकारी के रुप में नियुक्त होने वाले शिक्षामित्रों को आरक्षित करने का आदेश जारी किया है। प्रदेश के सहायक निर्वाचन आयुक्त अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुसार शिक्षामित्रों को नियमित कर्मचारियों की कमी की दशा में इन्हें आरक्षित की श्रेणी में ही रखा जाएगा। इसके साथ ही इन्हें व्दतीय मतदान अधिकारी के रुप में ही नियुक्त किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग