14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं बृज की 11 हस्तियां

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन एवं पाथमेकर संस्था ने वर्ष 2017 में 11 हस्तियों को बृज रत्न से सम्मानित किया है।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 27, 2017

Incredible India, Braj, Brij, SN medical college, Nobel prize, Padmshri, Film producer, Siddharth nagar, Krishna kanhai, Mathura, Som Thakur, Poet, Yash bharti, Miss Bengal,  Femina Miss India Beauty Contest, Shivankita dixit

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन एवं पाथमेकर संस्था ने वर्ष 2017 में 11 हस्तियों को बृज रत्न से सम्मानित किया है। इन हस्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर आकाशीय ऊचाइयां हासिल कर बृज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। फाउंडेशनके सचिव अजय शर्मा ने बताया कि हर साल इसी तरह की हस्तियों का चयन किया जाएगा।

पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा
एस.एन. मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल कर डॉ. दयाकिशोर हाजरा ने इंडोक्रिमिनोलॉजी एवं न्यूक्लियर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की।खास बात ये है कि टी3 एवं टीएसएच हार्मोंस के संश्लेषण की खोज करने के लिए डॉ. हाजरा का नामांकन 1977 में नॉबेल पुरुस्कार के लिए हुआ। भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से इन्हें सम्मानित किया गया।

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर
मथुरा में जन्मे फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर कई टीवी सीरियल के अलावा बृज का बिरजू जैसी बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। सिद्धार्थ आज बॉलीबुड में प्रमुख फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में पहचाने जाते हैं जो कि महान साहित्यकार अमृतलाल नागर जी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई
मथुरा के मूल निवासी चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई अपनी सजीव चित्रकारी के लिए विश्व विख्यात हैं। भारत सरकार द्वारा 2004 में पदमश्री, 2009-10 में राष्ट्रीय कालीदासपुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2015 में इन्हें यश भारती पुरस्कार से भी नव़ाजा गया है।

गीतकार एवं कवि प्रो. कवि सोम ठाकुर
हिन्दी गौरव सम्मान और यश भारतीय से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार एवं कवि प्रो. सोम ठाकुर ने काव्य पाठ के साथ ही अनेकों फिल्मों के लिए भी गीत लिखे जिनमें इनके लिखे कुछ गीतों को सुर सामग्री लता मंगेशकर जी ने भी अपनी आवाज दी है।

मॉडल शिवांकिता दीक्षित
फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में मिस बंगाल के खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया 2017 में फाइनिलिस्ट रहीं मॉडल शिवांकिता दीक्षित मॉडलिंग की दुनियां में नेशनल लेवल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं शिवांकिता दीक्षित ने मॉडलिंग और फैशन जगत में ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर
फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर कई फिल्मों में बतौर नायक अभिनय कर चुके हैं। जिनमें प्रमुख फि़ल्में मधुर भंडारकर की फैशन के अलावा दोनों ये न जाने क्यूं, लव लाइफ एंड स्क्रूहैं। साथ ही युवराज पाराशर शास्त्रीय नृत्य के सिद्धस्त कलाकार भी हैं।

क्रिकेटर दीपक चाहर
आगरा में जन्मे दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट के प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी हैं। पेस बॉलर दीपक राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर इंडियन क्रिकेट टीम में भी सलेक्ट हो चुके हैं

गजल गायक सुधीर नारायण
विश्व स्तर पर गजल गायक सुधीर नारायण अब तक लगभग 2,000 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुके हैं, सुधीर नारायण एचएमबी, टी सीरीज जैसी कई म्यूजिक कंपनियों के लिए अलबम रिकॉर्ड कर चुके हैं। सुधीर नारायण पिछले वर्ष संगीत नाट्य एकादमी अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं। वह गजल गायकी में आज विश्व स्तर पर जाना-पहचाना नाम है।

फैशन डिजायनर बारिजा बजाज
मशहूर फैशन डिजायनर बारिजा बजाज पिछले एक दशक से भी अधिक समय से राजधानी दिल्ली एवं मुंबई में आयोजित होने वाले फैशन वीक में कई बार से अपना कलेक्शन पेशकरती आ रही हैं, फैशन डिजायनर के रूप में बारिजा ने नेशनल एवं इन्टरनेशनल स्तर पर अपनी खास पहचान बनाकर आगरा और ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
साहित्य एवं खेलप्रेमी हरविजय वाहिया
खेल एवं साहित्य जगत में सक्रिय हरविजय वाहिया ने आगरा को ताज लिटिरेचर फेस्टिवल के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। अनेक सामाजिक कार्यों से जुड़े वाहिया एडवेंचर स्पोट्र्स क्रिकेट सहित कई खेलों में सराहनीय योगदान रहा है।

कत्थक नृत्य कलाकार रीनू तापोश गिरी
लखनऊ जयपुर घराने के कत्थक नृत्य पारंगत कलाकार रीनू तापोश गिरी द्वारा अपने नृत्य की अब तक लगभग 1000 से अधिक प्रस्तुतियां देश विदेश में दी जा चुकी हैं इस भाईबहन की अनूठी जोड़ी को संगीत नाट्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।