गांव की राजनीति का चित्रण करते हुए सांसद ने कहा कि सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। गांव की कमान मिलने के साथ ही सभी प्रकार के पक्षपात की भावना दूर हो जानी चाहिए, जिस तरह सांसद व विधायक द्वारा कार्य किया जाता है उसी तरह से सभी को प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने ग्राम प्रधानों द्वारा किए जा रहे बेहतर प्रयासों की सराहना की। पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सभी के जिम्मेदारियों के बारे में बताया जिससे बेहतर कार्य को अंजाम दिया जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने योजनाओं व खर्च आदि के बारे में जानकारी दी। स्वच्छता समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव व संजय त्रिपाठी द्वारा स्वच्छता के उपायों व स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों में सभी के अपेक्षित सहयोग आदि के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई। जिससे कि अक्टूबर 2018 तक स्वच्छता अभियान को सफल बनाते हुए जिले को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त घोषित कराया जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के श्याम नारायण मौर्या, पवन मिश्रा सर्वेश, विजय यादव, रमेश, कैलाश, घनश्याम, अशोक कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।