
Independence day 2017
आगरा। स्कूल और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया। भारत माता की जय के बीच राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल
दयालबाग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कैम्पस में श्याम सुन्दर पाठक (असिस्टेट सेल्स कमिश्नर, आगरा) ने विद्यालय के नौनिहालों को आज़ादी के महत्व को समझाया। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति से सम्बन्धित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर फाउंडेशन विंग प्रभारी निधि सिंह ने कहा कि मैं अपने विद्यालय के नौनिहालों से अनुरोध करती हूँ कि वे अपने दायित्वों को पूर्ण करने के लिए संकल्प करें, तभी भारत के स्वर्णिम स्वप्न सत्य होंग। भारत ऐसा महान देश है जहाँ विभिन्न धर्म, संस्कृति, सभ्यताएँ अपने सम्पूर्ण स्वरूप में विकसित होकर वट वृक्ष की तरह निरन्तर विकसित हो रही हैं। स्वतन्त्रता दिवस की बेला पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम की सार्थकता अपने आप में महत्वपूर्ण होती है।
सिम्बौयजिया स्कूल
न्यू गोविन्द नगर, शाहगंज स्थित सिम्बौयजिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के निदेशक डॉ. जी0एस0 राना ने ध्वजारोहण किया। शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्नों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।
होली पब्लिक स्कूल
होली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बच्चों ने सेनानियों का रूप धरा। भारत माता की जय के बीच झंडारोहण किया गया।
केपी इंजीनियरिंग कॉलेज
केपी इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल कैम्पस में 71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति तथा चेयरमैन केपी अग्रवाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपने देश की अस्मिता तथा गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत, विश्व का सर्वाधिक युवा देश है, जहां 70 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष की आयु से कम है। ऐसे में यह सर्वाधिक उपयुक्त समय है कि हम अपने कर्मबल व पौरुष से इस राष्ट्र को पुनः सोने की चिड़िया बना दें। इस बार हम इसे सोने की चिड़िया नहीं बल्कि सोने का बाघ बनाऐं ताकि आगे से कोई भी राष्ट्रविरोधी ताकत भारत भूमि की ओर वक्र दृष्टि से देखने का साहस न कर सकें। कार्यक्रम के अध्यक्ष निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आज भारतीय छात्रों की योग्यता को विश्व में महत्व मिल रहा है। आज 35 प्रतिशत से अधिक डॉक्टर अमेरिका और अन्य देशों में भारत से है। 40 प्रतिशथ अधिक इंजीनियर अन्य देशों में भारत से है। 40 प्रतिशत से प्रोफेसर, मैनेजर, उच्च पदों पर भारतीय है। आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। इस मौके पर डॉ नरेन्द्र सिसौदिया, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, इंजीनियर पुनीत बिंदल, इंजीनियर गोपाल शर्मा, मयूरी, कामिनी सिंह, राम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
Published on:
16 Aug 2017 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
