
ताजमहल पर पोज देती इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह
घूंघट हटा बिकनी पहन कर पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन करने वाली पहली इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह रविवार को ताजमहल घूमने पहुंची। दोपहर 1 बजे के लगभग पूर्वी गेट से उन्होंने ताजमहल में प्रवेश किया। इस दौरान उनके परिजन भी उनके साथ थे। ताजमहल पर उन्होंने विभिन्न एंगलों से फोटोग्राफी करवाई और उसके इतिहास और पच्चीकारी की तारीफ की। मजाक करते हुए उन्होंने कहा ताजमहल जैसी बॉडी हो तो क्या कहने! करीब 2 घंटे ताजमहल पर बिताने के बाद वो वापस लौट गई। ताजमहल पर फैंस ने उन्हें पहचान लिया और जमकर सेल्फी खिंचवाई।
आठ साल की उम्र में हुई थी शादी
राजस्थान की रहने वाली प्रिया सिंह ने बताया की 8 वर्ष की उम्र में परिजनों ने उनकी शादी कर दी थी। पारिवारिक तंगी के चलते उन्होंने जिम में नौकरी की। उनका शरीर देख कुछ लोगों ने कसरत करने को कहा, इसके बाद उन्होंने भी कसरत शुरू कर दी। परिजनों ने पहले कंपटीशन में स्पोर्ट्स ब्रा और बिकनी पहनने का विरोध किया पर काफी समझाने पर वो मान गए।
तीन बार रही मिस राजस्थान
प्रिया सिंह जब कंपटीशन में उतरी तो उन्होंने खिताबों का ढेर लगा दिया। साल 2018 से 2020 तक तीन बार बॉडी बिल्डिंग में उन्हे मिस राजस्थान का खिताब मिला। हाल ही में थाईलैंड के पटाया में आयोजित 39वीं इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन शिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। इसमें उन्हें प्रो कार्ड भी मिला है। इस कार्ड को मिलने के बाद अब वो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं।
बॉडी बिल्डिंग से नाम और शोहरत तो मिली पर पैसे नहीं
प्रिया सिंह को बॉडी बिल्डिंग से नाम और शोहरत तो मिल गई पर पैसों के मामले में वो कर्जदार हो गईं। उन्होंने बताया की डाइट में महीने में हजारों खर्च होते हैं और इवेंट में जाने का खर्च भी खुद वहन करना होता है। इंटरनेशनल कंपटीशन में प्रदर्शन करने पर बिकनी ड्रेस भी काफी महंगी आती है।
Published on:
20 Mar 2023 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
