23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवल जननी नहीं ज्वाला है आज की नारी, बदलो नजरिया, करो महिला दिवस को सार्थक

स्मृति संस्था ने शहर की उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को अवार्ड से नवाजा, किया सम्मानित

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 08, 2018

Int Women Day 2018, rainbow hospital, dr jaydeep, narendra malhotra, fogsi, International Women Day, International Women Day, International Women Day 2018, Iwd, Antarrashtriya Mahila Diwas, Antarrashtriya Mahila Diwas 2018,nazia khan, Mahila Diwas 2018,  International Women Day

आगरा। मां, बेटी, बहन और दोस्त जैसे न जाने कितने किरदारों में खुद को हर बार महिलाओं ने साबित किया है, लेकिन इन सब किरदारों से अलग उसकी अपनी पहचान एक औरत होना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश-दुनिया भर में महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा है। स्मृति संस्था ने भी गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं शहर की महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

महिलाओं को किया सम्मानित
स्मृति संस्था के बैनर तले महिला दिवस पर सिकंदरा स्थित रेनबो हाॅस्पिटल में महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं सम्मान पर एक वृहद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) की पब्लिक अवेयरनेस कमेटी के साथ ही संस्था राउंड टेबल इंडिया, सत्यमेव जयते और लीडर्स आगरा के सहयोग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को प्रेरणा प्रदान कर रहीं शहर की 10 महिलाओं एवं संस्थाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर इनकम टैक्स इनवेस्टिगेशन वृंदा दयाल ने अपने शब्दों से महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। फाॅग्सी की अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि भारत की अनेकों नारियों ने समय-समय पर सिद्ध किया है कि वह अबला नहीं हैं। केवल जननी नहीं ज्वाला हैं। वो नाम जो कल झांसी की रानी था, आज देश की पहली डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण, इंटर सर्विस गार्ड आॅफ आॅनर को नेतृत्व करने वालीं पहली भारतीय वायुसेना विंग की कमांडर पूजा ठाकुर या फिर भारतीय वायुसेना में फाइटर प्लेन मिग 21 उडाने वालीं अवनी चतुर्वेदी है। दुनिया भर में आज महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। स्मृति संस्था के अध्यक्ष एवं रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि भारत में 60 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों की तरह ही और अफ्रीका में 84 प्रतिशत महिलाएं खेतीबाड़ी में सहयोग दे रही हैं। 90 प्रतिशत महिलाएं घर के कामकाज संभालती हैं। पूरे विश्व में हर 10 में से चार घरों में सिर्फ महिलाएं ही अपनी जीविका से परिवार का भरण-पोषण करती हैं। जबकि वेतन की बात आती है तो हम पुरुषों की तुलना में महिलाओं को उसी काम के लिए समान वेतन नहीं देना चाहते। यह हालात तब हैं जब महिलाएं अपने काम के प्रति अधिक समर्पित और ईमानदार भी हैं। तो महिला दिवस की सार्थकता महिलाओं के अपने अधिकारों के प्रति जागरूक में नहीं बल्कि पुरूषों के उनके प्रति अपना नजरिया बदलकर संवदेनशील होने में है। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. दीक्षा गोस्वामी ने महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं एवं उनके निदान पर और डॉ. मनप्रीत शर्मा ने मासिक धर्म स्वास्थ्य रक्षा पर जानकारी प्रदान की।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रेनबो हाॅस्पिटल के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. ऋषभ बोरा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. शैमी बंसल, डॉ. मनप्रीत शर्मा, सीनियर डायटीशियन रेनुका डंग, लीडर्स आगरा के सुनील जैन, सत्यमेव जयते के मुकेश जैन, राउंड टेबिल इंडिया के रोहित डंग, रोटरी क्लब आॅफ आगरा ताज सिटी के मोती लाल जैन, तपन ग्रुप के सुरेश चन्द गर्ग, हॉलिस्टिक हीलर जया पंचोली, वन्दना सिंह, धनवान गुप्ता, राकेश आहूजा, अमृतपाल सिंह चडढा, सुदीप पुरी, तरूण मैनी, लवकेश गौतम, केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, दीपक, मनोज, सचिन आदि मौजूद थे।

इनको मिले अवाॅर्ड
- क्लब 35 कीं आशु मित्तल को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के लिए द्रोपदी मैमोरियल अवार्ड
- नेहा विज को 2017 में यंग उद्यमी के लिए स्व. हरबंस कौर अवार्ड
- डॉ. सुरभि गुप्ता को 2017 में सर्वश्रेष्ठ केयरटेकर के रूप में स्व. प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवार्ड
- तनुप्रिया सिंह को 2017 में प्रोफेशनल के लिए स्व. निर्मल मल्होत्रा अवार्ड
- फ्रेडा एक्जिवर को 2017 में बेस्ट नर्स के लिए कैलाश सिंह अवार्ड
- शीला बहल को 2017 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए सविता मल्होत्रा अवार्ड
- मुस्कान मेडतवाल को वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट क्लासिकल डांसर के लिए त्रिपत कौर बिंद्रा अवार्ड
- ईभा गर्ग को एडोलेसेंट एजूकेशन वर्क के लिए स्व. सयरबाई कोचर अवार्ड
- हिमानी दीक्षित, अंजू दियालानी और डा. मनिंदर कौर को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण कार्य के लिए केसर कुंवर पंचोली वार्ड
- राउंड टेबल संस्था को सर्विस क्लब्स आॅफ आगरा के लिए उस्ची गैसमैन अवार्ड