21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फालतू की नेतागीरी पसंद नहीं, तबादले का कतई डर नहीं, ऐसे हैं लव कुमार

आगरा के नए डीआईजी लव कुमार का 14 साल में 33 बार हो चुका है स्थानांतरण

2 min read
Google source verification
love kumar

love kumar

आगरा। आगरा के पुलिस उमहानिरीक्षक लव कुमार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जनवरी, 2018 में उन्हें प्रोन्नत करके डीआईजी बनाया गया है। वे आगरा में पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर तैनात रहे हैं। उन्हें फालतू की नेतागीरी पसंद नहीं है। सांसद तक से भिड़ चुके हैं। साथ ही तबादले का कोई डर नहीं है। 14 साल की सेवा में 33 बार तबादला हो चुका है। डीआईजी जेल लखनऊ से उन्हें यहां तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक यातायात सुनीता सिंह के इस कदम से यूपी पुलिस में मची खलबली

सुनीता सिंह प्रकरण में हटाया

आगरा के डीआईजी राजा श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। राजा श्रीवास्तव यहां 22 सितम्बर, 2017 से तैनात थे। माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक यातायात सुनीता सिंह के इस्तीफा प्रकरण के बाद उन्हें हटाया गया है। उन्होंने सुनीता सिंह के इस्तीफे पर कार्रवाई की संस्तुति नहीं की थी। शासन को अग्रसारित कर दिया था।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस में खलबली मचाने वाली एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह का तबादला

सांसद से भिड़ गए थे

लव कुमार जब सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे, तब उनका विवाद सांसद राघव लखनपाल से हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि सांसद समर्थकों ने उनका आवास घेर लिया था। इस प्रकरण के बाद उनका तबादला नोएडा कर दिया गया। नोएडा में उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई बार नेतागीरी हुई, लेकिन वे डरे नहीं और डिगे नहीं। वह बागपत में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें

एसएसपी की भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस मुहिम का पुलिसवालों ने निकाला तोड़, चौकी के बाहर गुर्गे करते हैं अवैध वसूली

इनके भी तबादले

शासन ने तेज स्वरूप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक आतिथ्य आगरा से उप सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद बनाया गया है। महेन्द्र पाल सिंह को उप सेनानायक 37वीं वाहिनी कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक आतिथ्य आगरा के रूप में तैनात किया गया है। मणीलाल पाटीदार को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ बनाया है।

यह भी पढ़ें

रास्ते में मिले शंख या सिक्का तो करिए सिर्फ ये एक काम, सफलता कदम चूमेगी...