
आगरा। राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने patrika.com के माध्यम से राजस्थान के लोगों को दिया आशीर्वाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि patrika.com पर विहर्ष सागर महाराज से मिल सकते हैं। जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने पत्रिका से कहा- मीडिया का बड़ा महत्व है। हम जैसे संत यहां जो बात करते हैं, उसे 1000 लोग सुनेंगे। मीडिया का बहुत बड़ा उपकार है कि महापुरुषों और संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। मैं राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को आशीर्वाद देते हुए और पर्यूषण पर्व की बधाई देते हुए, जिन्होंने त्याग तपस्या की है, उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहूंगा कि विहर्ष सागर महाराज से आपको मिलना है, आप उनकी बात सुनना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन पढ़िए patrika.com पर। पत्रिका डॉट कॉम पर आप हमसे मिल सकते हैं, हमारे विचार सुन सकते हैं। पत्रिका की पूरी टीम को आशीर्वाद देता हूं।