29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा जनक ने दिया मिथिलावासियों को सीता के विवाह का निमंत्रण

आमंत्रण यात्रा में लोग सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष कर रहे थे। महिलाएं पीले परिधान पहने आमंत्रण यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 04, 2017

Janakpuri festival

Janakpuri festival

आगरा । उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बारात एवम् जनकपुरी महोत्सव की मांगलिक गतिविधियाँ प्रारम्भ हो गई हैं। जनकपुरी बनी आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में ख़ुशी का बातावरण था। राजा जनक और रानी सुनयना रथ पर सवार होकर मिथिलावासियों को राम सीता के विवाहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। आमंत्रण यात्रा को भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया।


पुष्पवर्षा कर स्वागत
रथ के आगे दो घोड़ों पर सवार दो घुड़सवार थे। आगे-आगे दो बैंड राम धुन एवम् भजन गाकर माहौल को धार्मिक बना रहे थे। नगला अजीता निवासी राजा जनक बने ललित नारायण पाराशर एवम् रानी सुनयना बनी उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी और उनके परिवारीजनों के साथ जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल की सदस्या भारी संख्या में चल रहीं थी। जगह जगह उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा में लोग सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष कर रहे थे। महिलाएं पीले परिधान पहने आमंत्रण यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।


यहां से निकली यात्रा
सेन्ट्रल पार्क सेक्टर 5 से आमंत्रण यात्रा प्रारम्भ हुई, जो सेक्टर 6, 7, 10 देशदीपक स्कूल, सेक्टर 11 करकुंज चौराहा, शनिदेव मंदिर तिराहा, सेक्टर 12 डी जनक महल के सामने से सेक्टर 8 तिराहा राम भारद्वाज से सेन्ट्रल जेल रोड सेक्टर 8 होती हुई नगला बेर, नगला अजीता पहुंची। आमन्त्रण यात्रा में शामिल लोगों ने ईश्वरी प्रसाद इण्टर कॉलेज नगला अजीता पर भोजन किया।


सीताराम की जय-जयकार
राजसी वस्त्र धारण किये राजा जनक एवम रानी सुनयना को देखकर लोग राजा जनक की जय, सीताराम की जय-जयकार करने लगे। आमंत्रण यात्रा का जैन मंदिर सेक्टर 7 पर मनोज सिंघल, सेक्टर 6 पर पप्पू शर्मा, ए के वशिष्ठ, सेक्टर 11 पर राकेश, देवता मेडिकल सेक्टर 8 पर राजकुमार कपड़े वाले, राजेंद्र पाराशर, बेर के नगला में नरेश पारस, प्रभु दयाल शर्मा, नगला अजीता में डॉ. रविन्द्र शर्मा ने पुष्पवर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया। आमंत्रण यात्रा में जनक परिवार से उनके छह सुपुत्र परिवार सहित थे। नगला अजीता के सभी निवासी साथ रहे। जनक परिवार से उनके पुत्र विहिप नेता सुनील पाराशर, अशोक पाराशर, जितेंद्र पाराशर, मनीष पाराशर, देवेन्द्र पाराशर आदि थे ।

कड़ी सुरक्षा रही
आमंत्रण यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था देखने लायक थी। सुरक्षा प्रमुख करण गर्ग के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ता केसरिया टी शर्ट पहने सुरक्षा घेरा बना कर चल रहे थे। आमंत्रण यात्रा में जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक केदार नाथ अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक रमेश वर्मा, संयोजक मुकेश नेचुरल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष इं दीपक अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार पथिक, मीडिया प्रभारी सुधीर गोयल, दीपक अग्रवाल, पार्षद राजेश कठेरिया, भाजपा नेता संजीव चौबे, भूदेव प्रधान, लक्षमण दास गोकलनी दयाचंद दीक्षित, मुकेश शर्मा, डॉ. के एम बंसल, गणेश शंकर दुबे, नितेश शिवहरे, वरुण पाराशर, नवीन गौतम, उमेश शर्मा, अंकित अग्रवाल, विनोद शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, हरिओम पंडित, सोनू चौधरी, गौरव यादव, अनुज पाठक, राम भारद्वाज, पिंकू भारद्वाज, रितेश शुक्ला, विवेक पाठक, मनीष अग्रवाल,सुधीर शर्मा,हरेन्द्र उप्रेती आदि थे। महिला मंडल में मुख्य संरक्षक उर्मिला देवी,पुष्पा देवी,बबिता बंसल,ममता गर्ग, अध्यक्ष हृदेश चौधरी, मुख्य संयोजिका मृदुला अग्रवाल, पायल सिंह चौहान, नीलम अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, अनीता गौतम, राजकुमारी पाराशर, प्रभा तिवारी, डॉ. अलका बिंदल, प्रमिला द्विवेदी, रेखा तिवारी, अनीता नेचुरल, अंजलि गुप्ता आदि थीं।

Story Loader