हम उन महिलाओं की बात कर रहे हैं, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। ये ऐसा विभाग है जिसमें कोई छुट्टी नहीं होती बल्कि त्यौहारों पर ड्यूटी और बढ़ जाती है। ऐसी ही एक पुलिस अधिकारी मनीषा सिंह हैं, जो हाथरस में सीओ सिटी के पद पर तैनात हैं। मनीषा सिंह की शादी 7 जुलाई 2002 में हुई। उनके पति संग्राम मोहन सिंह का गाजियाबाद में व्यापार है। कामकाजी महिलाओं खासतौर पर पुलिस विभाग की महिलाओं की करवाचौथ अन्य़ महिलाओं से कैसे अलग होती है ये जानने की कोशिश की मनीषा सिंह से ।