4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल का ये गीत न सुना तो कुछ भी न सुना, देखें वीडियो

गोरी मल-मल के जल में नहाओ नहीं कोई यमुना में डुबकी लगा जाएगा, ताज पर आज की रात जाओ नहीं कोई गालों पर थपकी लगा जाएगा।

2 min read
Google source verification
tajmahal

tajmahal

आगरा। भारत की शान है ताजमहल। एक बार जो ताजहल देखता है, देखता ही रह जाता है। श्वेत संगमरमर की यह इमारत हर किसी को अपने मोहपाश में बांध लेती है। आगरा के प्रसिद्ध गीतकार कवि शिवसागर शर्मा ने ताजमहल को केन्द्र में रखकर कई गीत और मुक्तक लिखे हैं। जब मंच पर पढ़ते हैं तो लोग उनके मोहपाश में बंध जाते हैं। सूरसदन में हुए कवि सम्मेलन में उन्होंने ताजमहल संबंधी गीत सुनाए तो लोग सुनते ही रह गए।

यह भी पढ़ें

कालसर्प दोष निवारण के लिए सर्वोत्तम है नागपंचमी का दिन, करें ये उपाय

कवि शिवसागर शर्मा का कहना है कि ताजमहल को पर्यावरण से नहीं, देखने की नजर से खतरा है। ये पंक्तियां देखिए

ऐसे यमुना के पानी में झांको नहीं

संगेमरमर की तबियत मचल जाएगी,

गोरे मुखड़े से घूंघट हटाओ नहीं

खूबसूरत इमारत पिघल जाएगी।

चांदनी रात में ताज के फर्श पर

यूं न टहलो ये मीनार हल जाएगी

यह भी पढ़ें

साइकिल से चलने वाले इस आईपीएस ने अकेले वो कर दिखाया जो हजारों की संख्या में फोर्स न कर पाया


ताजमहल पर शरद पूर्णिमा की रात्रि में लगने वाले मेले के संदर्भ में ये पंक्तियां देखिए

गोरी मल-मल के जल में नहाओ नहीं

कोई यमुना में डुबकी लगा जाएगा

सीढ़यों पर दुपट्टा गिराओ नहीं

पत्थरों का हृदय चोट खा जाएगा

चूड़ियों को यहां खनखनाओ नहीं

कोई संगीत चुपकी लगा जाएगा

ताज पर आज की रात जाओ नहीं

कोई गालों पर थपकी लगा जाएगा।

यह भी पढ़ें

मुहब्बत की नगरी में लव जेहाद, शादी का झांसा देकर बलात्कार

शिवसागर शर्मा का ये गीत बहुत लोकप्रिय है-

आलिंगन को व्याकुल हैं चारों मीनारें ताज की

दो बांहें शाहजहां की हैं, दो बहियां हैं मुमताज की

इसके स्फटिक धवल आंगन में ऋतु बंसत छाया है

लगता है भू पर जन्नत का नूर उतर आया है

इसके स्वर्णजड़ति गुंबद में मणियां बोल रही हैं

फव्वारों पर स्वर्ग की परियां डोल रही हैं

यमुना के उस पार देखती हैं शोभा मेहताब की

दो आँखें शाहजहां की है,दो अखियां हैं मुमताज की

यह भी पढ़ें

देश की आजादी के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीद चन्द्रशेखर आजाद के भतीजे ने तिरंगे को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो