9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी सीएम बोले- राहुल और अखिलेश नहीं बता सकते धनिया व गाजर के पत्ते में क्या अंतर

Highlights - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा सर्किट हाउस में सपा-कांग्रेस पर कसा तंज - किसान आंदोलन पर हो रही राजनीति को लेकर विपक्षियों को घेरा - बोले- किसान आंदोलन पर सियासी रोटियां सेकने वाले जन्मजात किसान विरोधी

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

lokesh verma

Dec 10, 2020

keshav-prasad-maurya.jpg

आगरा. किसान आंदोलन के नाम पर जो लोग सियासी रोटियां सेक रहे हैं, वह जन्मजात किसानों के विरोधी हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को यहां बुला लिया जाए तो ये लोग धनिया और गाजर के पत्ते में क्या अंतर होता यह भी नहीं बता पाएंगे। कुछ इस तरह से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसा। बता दें कि उक्त बातें उपमुख्यमंत्री ने आगरा सर्किट हाउस में सड़कों के लोकार्पण समारोह के दौरान कही।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना, सरकार के फैसलों में आम जनता की भागीदारी जरूरी, मनमानी नहीं

देशभर में किसान आंदोलन पर हो रही राजनीति पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इनको मालूम ही नहीं खेती क्या होती है? नराई, बुवाई, सिंचाई, कटाई क्या होती है? इन्होंने कभी नहीं की है। इन्होंने कभी किसानों का भला नहीं चाहा है। मोदी विरोधी सियासी दल आज जो कुछ कर रहे हैं उसमें किसानों का अहित है। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। इसलिए आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी कभी भी किसानों का अहित नहीं सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2014 से जनता ने सपा-कांग्रेस का मार्ग बंद कर रखा है। अब 2022 तक यह मार्ग बंद ही रहेगा। क्योंकि देश-प्रदेश के साथ आगरा भी भाजपामय है। यहां 2014 हो या 2017 या फिर 2019 के चुनाव सभी बार कमल ही खिला है। कमल खिलता है तो लक्ष्मी आती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इससे आगरा में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- दो साल के अंदर यूपी के सारे प्राइमरी स्कूल होंगे कॉन्वेंट, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान