27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
खनन माफिया की दबंगई, पुलिस को हड़काने का वीडियो वायरल
Play video

खनन माफिया की दबंगई, पुलिस को हड़काने का वीडियो वायरल

थाना बाह के बटेश्वर क्षेत्र में जेसीबी और गाड़ी को पुलिस ने मौके पर पकड़ा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:58 PM IST

आगरा। खनन माफियाओं को पुलिस का खौफ नहीं है। आगरा के बाह थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि जेसीबी खनन कर रही है। इसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो खनन माफिया ने दरोगा के साथ जमकर अभद्रता की। खनन माफिया बिना नंबर की गाड़ी को क्षेत्र में दौड़ा रहा था। जब पुलिस ने गाड़ी के कागज मांगे तो पुलिस पर ही दबाव बनाने लगा। गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी का झंड़ा लगा हुआ था। काफी देर तक पुलिस से खनन माफिया बहस करता रहा। बताया गया है कि क्षेत्र में भाजपा के एक बड़े नेता द्वारा खनन का काम कराया जाता है जिसकी दम पर खनन माफिया पुलिस से बड़ी बड़ी बातें कर रहा था। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश