
BIG NEWS भाजपा में वार्ड अध्यक्ष से प्रदेश में उपाध्यक्ष तक किया सफर तय, अब मिला टिकट
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा उत्तर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हमेशा की तरह भाजपा ने एन वक्त पर ही प्रत्याशी घोषित किया। सबसे पहले कांग्रेस ने रणवीऱ शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया, इसके बाद सपा ने सूजरज शर्मा तो वहीं शिवपाल यादव ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सबसे अंत में अब भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रोफाइल
भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पर दांव लगाया है। भाजपा ने आगरा उत्तर से पुरषोत्तम खंडेलवाल को यहां से मैदान में उतारा है। आगरा उत्तर से सबसे अंत में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। पुरषोत्तम खंडेलवाल भाजपा की स्थापना से ही पार्टी में हैं। 1980 में सबसे पहला दायित्व उन्हें वार्ड पांच के अध्यक्ष का मिला। इसके बाद मंडल अध्य़क्ष बने। युवा मोर्चा में महानगर अध्यक्ष रहे। 1987 से 1993 तक महानगर महामंत्री रहे। 1993- 1996 महानगर अध्यक्ष रहे। एक बार फिर 1997-2000 तक महानगर अध्यक्ष रहे। इसके बाद प्रदेश कार्य समित में चले गए। 2013-2016 तक ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रहे।
2016 से प्रदेश में उपाध्यक्ष हैं। 1976 में इरजेंसी के दौरान जेल भी जा चुके हैं। छवि साफ सुथरी मानी जाती है।
एक बार फिर वैश्य पर भरोसा
आगरा उत्तर वैश्य बाहुल्य सीट मानी जाती है इसलिए भाजपा ने एक बार फिर वैश्य पर भरोसा जताया है। इससे पहले यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग भी वैश्य वर्ग से ही आते थे इसलिए पार्टी ने अजमाए हुए फॉर्मूले पर ही काम करना उचित समझा। इससे इतर सपा, कांग्रेस ने ब्राह्मण पर जबकि प्रसपा ने बघेल दांव लगाया है।
Published on:
28 Apr 2019 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
