7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन हैं मनीषा सिंह जिन्हें शिवपाल ने फतेहपुर सीकरी से प्रसपा प्रत्याशी बनाया…

मनीषा सिंह को फतेहपुर सीकरी से प्रसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Mar 19, 2019

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से फतेहपुर सीकरी के लिए मनीषा सिंह को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। मनीषा सिंह सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं। उनके पति डॉ. अमिताभ चौहान चिकित्सक हैं। आगरा में ठाकुरों की बाईसी की रहने वाली मनीषा सिंह समाजसेवी के रूप में बड़ी पहचान रखती हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। बता दें कि शिवपाल ने जब जनवरी के अंत तक आगरा और फतेहपुरसीकरी लोकसभा से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे तब केवल फतेहपुरसीकरी से मनीषा सिंह ने ही आवेदन किया था। उस समय माना जा रहा है कि फतेहपुर सीकरी से कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ये भी उम्मीद जतायी जा रही थी कि इस सीट पर सपा का ही कोई दिग्गज नेता प्रसपा की सीट से चुनाव लड़ सकता है क्योंकि प्रसपा के ज्यादातर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा से ही आए हैं। लेकिन अब प्रसपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद फतेहपुर सीकरी सीट पर मनीषा सिंह के नाम पर मोहर लग चुकी है।