26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से शुरू हो रहा पंचदिवसीय दीपोत्सव जानिए धनतेरस पूजन व खरीददारी का शुभ मुहूर्त

सोना-चांदी या कोई धातु, मकान, जमीन या वाहन आदि कोई चलायमान वस्तु धनतेरस के दिन खरीदना चाहते हैं तो जानें शुभ मुहूर्त।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 5 Nov 2018, 9:46 AM IST

आगरा। 5 नवंबर यानी आज धनतेरस से पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। धनतेरस के दिन खरीददारी का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर सोना-चांदी या कोई धातु। इसे समृद्धि का ***** माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग आज के दिन कई इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन आदि खरीदते हैं। यदि आप भी आज के दिन ऐसा कुछ खरीदने वाले हैं, तो शुभ मुहूर्त में खरीददारी करें। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरबिंद मिश्र से जानिए खरीददारी का शुभ मुहूर्त।

1. मकान, जमीन स्थिर लग्न में खरीदें
धनतेरस पर यदि मकान, जमीन, सोना—चांदी, बर्तन आदि कोई ऐसी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो इसे स्थिर लग्न में खरीदें क्योंकि ये समृद्धि की द्योतक हैं। इनकी स्थिरता जरूरी है।

स्थिर लग्न
सुबह 01:32 बजे से 03:01 बजे तक
शाम 06:04 बजे से 08:00 बजे तक

2. कोई चलायमान वस्तु जैसे वाहन आदि खरीदना है तो इसे चर लग्न में खरीदें।

चर लग्न
सुबह 11:48 बजे से 01:32 बजे तक
शाम 04:28 बजे से 06:04 बजे तक

3. वॉशिंग मशीन, फ्रिज या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जो चलती है और घर में रखी भी रहती है, ऐसे सामान को द्विस्वभाव लग्न में खरीदें।

द्विस्वभाव लग्न
सुबह 09:44 बजे से 11:48 बजे तक
दोपहर 03:01 बजे से 04:28 बजे तक

ये चीजें न खरीदें
धनतेरस के दिन चमड़ा, लोहा, स्टील, तांबा आदि न खरीदें और न ही किसी को उपहार में दें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

शाम को करें दीप दान, जानें समय
धनतेरस पर शाम का पूजन और दीपक जलाने का शुभ समय 06:04 बजे से 08:00 बजे तक है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग