
laddu gopal
भगवान कृष्ण की मान्यता ब्रज क्षेत्र समेत देश और विदेशों तक है। दूर दूर से भक्त मथुरा, वृंदावन आकर भगवान के दर्शन करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग उनके बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को अपने घर ले जाते हैं, ताकि वहां उनका पूजन कर सकें। ब्रज के तो ज्यादातर घरों में लड्डू गोपाल विराजमान होते हैं। हम सब उन्हें घर में लेकर तो आ जाते हैं, लेकिन उन्हें रखने के नियमों के बारे में नहीं जानते, जोकि बेहद जरूरी है। ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद मिश्र बता रहे हैं इस बारे में।
प्राण प्रतिष्ठा करवाएं
ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद मिश्र बताते हैं कि लड्डू गोपाल को घर में लाकर सबसे पहले उनकी प्राण प्रतिष्ठा करानी चाहिए। उसके बाद वे घर के सदस्य बन जाते हैं। माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है, वो घर उन्हीं का हो जाता है। वे हमेशा उस घर की रक्षा करते हैं।
बच्चे की तरह रखें
भगवान को भक्तों से कुछ नहीं चाहिए होता है, वे सिर्फ प्यार के भूखे होते हैं। लड्डू गोपाल भगवान कृष्ण की बाल स्थिति है, इसलिए उन्हें बच्चों की तरह ही प्यार किया जाना चाहिए। लड्डू गोपाल को रोज सुबह प्यार से जगाएं, स्नान कराएं। जिस तरह परिवार के सदस्य सुबह नाश्ता, दोपहर और फिर रात में भोजन करते हैं, वैसे ही लड्डू भगवान को भी समय-समय पर नाश्ता और भोजन कराया जाना चाहिए। उन्हें साफ-स्वच्छ कपड़े पहनाएं। स्नान करवाते वक्त मौसम के मुताबिक गर्म या ठंडे पानी बंदोबस्त करें। रात में उन्हें सुलाएं। उनके लिए खिलौने लाएं और कभी कभी खेलें।
हर चीज में उन्हें समर्पित करें
घर में यदि कोई खाने की चीज आती है, तो उसका लड्डू गोपाल को सबसे पहले भोग लगाएं। उन्हें अपना कुछ नाम भी दे सकते हैं।
घर से जाते समय किसी को जिम्मेदारी दे दें
जब आप घर से बाहर जाएं तो उनकी जिम्मेदारी आस पड़ोस में या किसी जानने वाले को दे जाएं। कुछ दिनों के लिए लड्डू गोपाल को उनके घर में छोड़ दें, जिससे उनकी जरूरतें पूरी होती रहें। अपने घर की चाभी लड्डू गोपाल को सौंप जाएं, वो हमेशा आपकी और घर की सुरक्षा करेंगे।
Published on:
02 Feb 2018 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
