2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांगों पर मेहरबान सरकार, 20 से 35 हजार रुपये की मदद, जल्दी करें आवेदन

-दुकान बनाने और चलाने के लिए 20 हजार रुपये -शादी करने पर 35 हजार रुपये तक की मदद -UDID प्राथमिकता पर, ऑनलाइन करें आवेदन

3 min read
Google source verification
Viklang yojna on yogi

Viklang yojna on yogi

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगों पर मेहरबान है। दिव्यांगों को दुकान बनाने के लिए 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही दिव्यांग शादी करते हैं तो उन्हें 35 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांग पहचानपत्र प्राथमिकता के आधार पर बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकती हैं पानी की सस्ती बोतलें

IMAGE CREDIT: photo

दुकान निर्माण योजना

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए दुकान निर्माण और संचालन योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। दुकान निर्माण हेतु 20 हजार (15 हजार ऋण एवं पांच हजार रुपये का अनुदान) अथवा ठेला, गुमटी, किराये की दुकान आदि हेतु 10 हजार रुपये (जिसमें से 2500 रुपये अनुदान एवं 7500 रुपये का ऋण) रोजगार हेतु प्रदान किये जाते हैं। इच्छुक दिव्यांगजन दुकान निर्माण योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आय प्रमाण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास का प्रमाण की छायाप्रति आदि अभिलेख अपलोड करने होंगे। आवेदनपत्र की एक प्रति दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, संजय प्लेस आगरा में जमा करें।

यह भी पढ़ें

ये दस लक्षण दिखें तो समझ जाइए कि व्यक्ति डिप्रेशन में है, ऐसे करें मदद

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार रुपये, युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार रुपये तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दम्पत्ति को प्रदान की जाती है। इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति से वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

हाई अलर्ट के बीच सरिया फैक्ट्री के कर्मचारियों से 50 लाख की लूट

IMAGE CREDIT: patrika

यूडीआईडी कार्ड

भारत सरकार द्वारा समस्त दिव्यांगजनों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) ऑनलाइन निर्गत किये जा रहें हैं। इसके लिए दिव्यांगजन द्वारा किसी भी जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण कर यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किया जाएगा। सर्वप्रथम पेंशन पा रहे दिव्यांगजन के यू0डी0आई0डी0 कार्ड विशेष अभियान चलाकर जारी किये जाने हैं। दिव्यांगजन किसी भी जनसुविधा केन्द्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

नीलीक्रान्ति योजना में मत्स्य विक्रेताओं का चयन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने जनपद के समस्त मत्स्य विक्रेताओं को सूचित किया है कि जनपद को नीलीक्रान्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2019-20 में आठ मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स दी जानी हैं। इच्छुक विक्रेता अपने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। पात्रता हेतु दो पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस एवं मछली विक्रय तहबाजारी की रसीद अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य, 392-पश्चिमपुरी, आगरा में किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है।

Story Loader