
Lohri festival 2018
आगरा। पंजाबी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा गुरद्वारा गुरु का बाग गुरद्वारा मधुनगर पर गुरु महाराज जी की अरदास कर कर्नल कामरान दत्ता द्वारा लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गई । सभी बुजर्गों के आर्शीवाद से बड़े हर्षोल्लास के साथ ढ़ोल की थाप के साथ भांगड़ा गिद्दा डांस कर लोहड़ी की परिक्रमा लगाई गई।
गीतों पर जमकर झूमे पंजाबी
नोजवानों ने अपने बुजर्गों को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा हमे हमेशा अपने माता पिता को अपना आदर्श मानना चाहिए। माता पिता की ही सेवा भगवान की सेवा है। बुजर्गों ने दिल से बच्चों को आर्शीवाद दिया। खूब फूलो फलो, लोहड़ी माता सदैव बच्चों की झोलियां भरे। सद्भावना की मिसाल कायम करते लोहड़ी पर्व का उत्सव मनाया गया। मूंगफली, मक्के पॉपकॉर्न, गजक, तिल की रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पंजाबी क्लब के मेम्बरों द्वारा बुजुर्गों का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। नवयुगल कपिल वह न्यू बेबी बच्चों की पहली लोहड़ी पर डीजे पर पंजाबी डांस के साथ भांगड़ा किया गया। डांस के साथ में ढोल की थाप पर गिद्दा भांगड़ा डांस किया।
ये भी पढ़ें -
लजीज व्यंजन का लिया स्वाद
कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रोशनी व गुब्बारों की सजावट की गई। फूलों की खुशबू की महक के साथ सभी ने मिल जुलकर पंजाबी स्वादिष्ट भोजन सरसों का साग, मक्के की रोटीय, राजमा चावल, गुड़ मक्खन के साथ लजीज व्यंजन का आनंद लिया। इस अवसर पर कर्नल कामरान दत्ता, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा,अशोक आहूजा,चारुल अरोडा, नरेंद्र सिंह लालिया,गुरु सेवक श्याम भोजवनी, अरजिन्दर सिंह, संजय सत्यदेव, शंटी ओबराय, पिंटू अरोड़ा, नीरू आहूजा, प्रताप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
पब्लिक कनेक्ट: बीएसएनएल का वर्ष 2018 का सबसे बड़ा धमाका, आ गए नये प्लान
Published on:
16 Jan 2018 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
