scriptLive: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे आगरा, रैली शुरू, राजबब्बर ने क्या कहा देखिए वीडियो | Lok sabha election 2019 rahul and priyanka gandhi reached agra | Patrika News
आगरा

Live: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे आगरा, रैली शुरू, राजबब्बर ने क्या कहा देखिए वीडियो

बाह के मंडी समिति जरार मैदान में है कांग्रेस की रैली।

आगराApr 15, 2019 / 01:00 pm

suchita mishra

rally

rally

आगरा। बाह के मंडी समिति जरार मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राजबब्बर ने जनता को संबोधित करते हुए सीकरी को पिछड़ी जगह बताया और उसके उद्धार की बात कही। इस बीच उन्होंने फतेहपुर सीकरी को जिला बनाने की मांग की और वहां सैनिक स्कूल बनाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मेरी जमीन यहां नहीं, दुकान यहां नही, मकान नहीं लोगों के दिल में बसता हूं। जीत हार ईश्वर के हाथ में है, राज बब्बर की क्या औकात।
कुछ ही देर में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से न्याय रथ को भी झंडी दिखाएंगे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि राहुल की सभा में सैकड़ों कुर्सियां खाली पड़ी हैं। इससे कांग्रेसियों के होश उड़े हुए हैं। वैसे जितने भी लोग हैं, उत्साहित हैं। कांग्रेस का झंडा लहरा रहे हैं। इसी मैदान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा कर चुके हैं।
कड़ी सुरक्षा
रैली की तैयारियां पूरी हैं। लोग निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। 12 बजे से एक बजे के बीच राहुल गांधी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया हेलीकॉप्टर द्वारा जरार मंडी समिति पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस बल और अधिकारी तैनात किए गए हैं। बाह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर प्रत्याशी हैं।
18 अप्रैल को होना है मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबों का वोट साधने के लिए न्यूनतम आय योजना (न्याय) का बड़ा दांव खेला है। अब प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी है, कि वह योजना की ब्रांडिंग कर गरीब वोटरों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं। इसी कड़ी में मिशन यूपी पर राहुल-प्रियंका न्याय योजना को भुनाने के लिए न्याय रथ का सहारा ले रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस की आज नगीना और अलीगढ़ में भी जनसभा है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इस कारण हर कोई पूरी ताकत झोंक रहा है।

Hindi News/ Agra / Live: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे आगरा, रैली शुरू, राजबब्बर ने क्या कहा देखिए वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो